मुसीखाप पंचायत को जिला स्तरीय कार्यशाला में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मानित
पांडू प्रखंड से नईम अंसारी की रिपोर्ट।
पांडू – जिला स्तरीय कार्यशाला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पंचायतों की सूची में पांडू प्रखंड का मुसीखाप पंचायत अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहा। बेहतर कार्य और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए पंचायत को सम्मानित किया गया। इस दौरान पंचायत की मुखिया रुखसाना बीबी और पंचायत सचिव जितेंद्र कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिला स्तर पर मिली इस सफलता की खुशी में पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों ने स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुखिया रुखसाना बीबी, सचिव जितेंद्र कुमार और रोजगार सेवक मौलाना राशिद नेहाल को बुके व उपहार देकर सम्मानित किया गया।
वार्ड सदस्य राजू शर्मा ने कहा – “यह उपलब्धि पूरे पंचायत के लिए गर्व की बात है। मुखिया और सचिव ने जिस लगन और मेहनत से काम किया, वही असली वजह है कि आज हमारी पंचायत को जिला स्तर पर पहचान मिली।”
वहीं ग्रामीण नसरुद्दीन अंसारी ने कहा – “पहले पंचायत में कई समस्याएँ थीं, लेकिन अब हालात तेजी से बदल रहे हैं। हमें उम्मीद है कि विकास की रफ्तार और तेज होगी।”
इस अवसर पर मुखिया और पंचायत सचिव ने भी आभार व्यक्त करते हुए कहा – “जनता का साथ मिलता रहा तो आने वाले दिनों में और भी बेहतर कार्य किए जाएंगे।”
ग्रामीणों ने इसे पंचायत की सामूहिक उपलब्धि बताते हुए गर्व और उत्साह व्यक्त किया।
मौके पर वार्ड सदस्य मैत्रु्दीन अंसारी, अशोक राम, सतबीर सिंह, ज्याय़ुल हक, श्रीराम गुप्ता, रोजगार सेवक राशिद नेहाल, कमलेश शर्मा, पंचायत समिति सदस्य प्रवेश साव, पूर्व मुखिया अरविंद कुमार सिंह, रामविलास सिंह, सुरेंद्र चंद्रवंशी, नंदेव सिंह, अवधेश सिंह, नसरुद्दीन अंसारी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating