12 रबीउल अव्वल पर निकला मोहम्मदी जुलूस, नूरी मस्जिद से गूँजे नारे तकबीर


आज 12 रवि अव्वल के पावन मौके पर नूरी मस्जिद के पास से भव्य मोहम्मदी जुलूस निकाला गया। जुलूस में मदरसे के बच्चों के साथ सभी उल्माए-दीन ने बड़ी संख्या में शिरकत की। इस जुलूस की अगुवाई सदर मोहतरमा जनाब जिशान खान कर रहे थे।
नारे-ए-तकबीर और सलाम या रसूल अल्लाह के नारों से इलाका गूंज उठा। यह जुलूस मुस्लिम नगर, भट्टी मोहल्ला, पंचमोहन चौक, जिला स्कूल से होते हुए 6 महान पर पहुंचा। यहां जनाब सैयद साहब की सदारत में उल्माए-दीन ने तकरीर पेश की।
सलात-ओ-सलाम के बाद फातिहा और दुआख़्वानी का एहतमाम किया गया। इस मौके पर जनाब डीआईजी नौशाद आलम साहब की बेहतरीन नातख्वानी ने महफिल को और भी रौनक बख्शी। उनके साथ शहर थाना प्रभारी और ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में ऑल इंडिया मोमिन अंसारी समाज ने सदर जिशान खान को इस शानदार आयोजन के लिए तहे दिल से मुबारकबाद पेश की। साथ ही उनके सहयोगी मुस्तफा कमाल पिंटू राइन, जनरल इसराइल, आजाद सानू सिद्दीकी, मुन्ना खान और सभी उल्माए-दीन को भी दिली मुबारकबाद दी गई।
महफिल अमन, भाईचारे और मोहब्बत के पैग़ाम के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating