।। केतार(गढ़वा):- युवा समाजसेवी दीपक प्रताप देव ने जनता से किए हुए वादे को किया पूरा ।।
✍🏻 गढ़वा ब्यूरो अरमान खान
केतार (गढ़वा):- भोजपुर गढ़ प्रमुख युवा समाजसेवी दीपक प्रताप देव ने जनता से किए वादों को पूरा किया है,जिससे क्षेत्र में हो रही काफी प्रशंसा।
आपको बताते चले की कर्मा पूजा के दिन मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भवनाथपुर विधानसभा विधायक अनंत प्रताप देव के छोटे भाई युवा समाजसेवी सह झामुमो नेता दीपक प्रताप देव को आमंत्रित किया गया था। मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए जनता को संबोधित किया साथ ही उन्होंने जनता की समस्याओं को सुना। केतार प्रखंड अंतर्गत बासकटिया पंचायत के लोगों ने कहा कि इस पंचायत के अंदर कच्ची और जर्जर सड़क,पानी की भरपूर किल्लत और बिजली की समस्या काफी चरम सीमा पर है। वही जनता की समस्याओं को सुनते हुए विधायक के छोटे भाई युवा समाजसेवी दीपक प्रताप देव ने जनता को आश्वासन दिया था 2 से 4 दिनों के अंदर बिजली भी नियमित रूप से मिलेगी और पानी की समस्या दूर हो जाएगी साथ ही जर्जर सड़क के मरम्मत के लिए और नए सड़क शिलान्यास को लेकर मैं अपने बड़े भाई विधायक अनंत प्रताप देव से बोलकर इस समस्या का समाधान जल्द कराऊंगा।

दीपक प्रताप देव ने इन सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों से निरंतर संपर्क बनाए रखा और वही अपने किए हुए वादों को पूरा कर,जनता की समस्याओं का निष्पादन करते हुए 2 दिन के अंदर जगह-जगह बोरिंग कराया गया।
स्थानीय लोगों ने दीपक प्रताप देव की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सचमुच जनता के बीच किए वादों को पूरा करके दिखाया है, वहीं लोगों का कहना है कि यदि ऐसे युवा समाजसेवी समाज में निरंतर आगे आते रहेंगे तो क्षेत्र की समस्याएं आसानी से सुलझती चली जाएगी।
“वहीं दीपक प्रताप देव ने कहा की जनता की सेवा मेरा पहला कर्तव्य है जो भी समस्याएं लोगों को परेशान करती है उनका समाधान करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है” ।।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पंचायत भवन के सभागार मे प्रधानमंत्री आवास योजना का ग्राम सभा किया गया
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिला के कांडी प्रखण्ड अंतर्गत हरिहरपुर पंचायत भवन के सभागार में मंगलवार...
शादी के पांच दीन बाद एक नवविवाहिता के गर्भवती होने का हुआ खुलासा मचा हड़कंप।
*सब न्यूज कोर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*गढ़वा के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कधवन गांव के भुइयां टोला...
आजादी के 78 साल बाद भी नहीं पहुंचा बिजली।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत मझिगवां टोला चबूतरवा में चालीस...
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: एक की मौत, छह आरोपी गिरफ्तार
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट* गढ़वा जिला के कांडी प्रखण्ड अंतर्गत हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मझिगावां गांव...
आजादी के 78 साल बाद आदिवासी लुका टोला मे रैयती जमीन में समोहीक रास्ता निकाला गया
आजादी के 78 साल बाद भी कांडी प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर पंचायत के आदिवासी टोला लुका में सड़क नहीं बन पायी...
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
Average Rating