0 0
।। श्री बंशीधर नगर:– राजकीय मध्य विद्यालय में D.E.O ने किया औचक निरीक्षण,विद्यालय प्रभारी ख़ुशदिल सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत ।। - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 9 Second

✍🏻 ज़िला ब्यूरो अरमान खान ::

श्री बंशीधर नगर: राजकीय मध्य विद्यालय में शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) कैशर रज़ा ने औचक निरीक्षण किया। उनके आगमन पर विद्यालय के प्रभारी शिक्षक खुशदिल सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय की उपस्थिति पंजी, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था, शिक्षण कार्य तथा स्वच्छता की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के उपरांत डी ई ओ कैशर रज़ा ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और भोजन व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने और विद्यालय की नियमित सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने विद्यार्थियों से भी बातचीत कर पढ़ाई-लिखाई, भोजन और विद्यालय की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने संतोषजनक उत्तर दिया।

इस मौके पर शिक्षक रामलल्ला मिश्रा, शिक्षिका मीरा कुमारी, शिक्षक अनिल विश्वकर्मा, शिक्षक आफताब आलम, शिक्षक अनूप ठाकुर सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

डी ई ओ ने विद्यालय के समुचित संचालन पर संतोष व्यक्त किया और बेहतर कार्य के लिए विद्यालय परिवार की सराहना की साथ ही नवनियुक्त  विद्यालय प्रभारी ख़ुशदिल सिंह को सकुशल संचालन करने की बधाई दिए ।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress