।। श्री बंशीधर नगर:- इस लापरवाही का जिम्मेवार कौन…..बिना सुरक्षा और बिना परमिट के 440 वोल्ट पोल पर चढ़ा विद्युतकर्मी ।।
✍🏻 ज़िला ब्यूरो अरमान खान ….
श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):- श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य में सुरक्षा मानकों की खुली धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नगर पंचायत की लापरवाही का आलम यह है कि बिजली कर्मी बिना किसी परमिट, सुरक्षा बेल्ट या उपकरण के ऊंचे बिजली पोल पर चढ़कर तारों का जोड़-तोड़ कर रहे हैं। जबकि लाइन पूरी तरह चालू है।
घटना की तस्वीरें इस लापरवाही की गवाही दे रही हैं — एक बिजली कर्मी बिना सेफ्टी बेल्ट और बिना जूते के 440 वोल्ट के पोल पर चढ़ा हुआ है। खतरनाक रूप से खुले तारों के बीच काम करते हुए कर्मी की जान पर कभी भी संकट आ सकता था। नपं की इस लापरवाही पर अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर जिम्मेदार कौन है?
जब कर्मी से इस जोखिम भरे काम के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि उसका नाम उदेश पाल, पिता विंध्याचल पाल, निवासी ग्राम कुष्डंड का रहने वाला है। उसने कहा कि वह नगर पंचायत के जेई सुधीर सिंह के आदेश पर शहरी क्षेत्रों में लगे स्ट्रीट लाइट को जोड़ने का काम कर रहा है।
उसने बेखौफ होकर बताया कि हम 440 वोल्ट के बिजली पोल पर बिना परमिट के चढ़ते हैं। बिजली रहे या न रहे, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। लाइन चालू रहती है तो भी हम काम करते हैं, करंट लगने का डर नहीं रहता।
यह बयान न केवल हैरान करने वाला है बल्कि नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। बिजली विभाग के नियमों के अनुसार किसी भी पोल पर चढ़ने से पहले लाइन को बंद कराना और सेफ्टी परमिट लेना अनिवार्य होता है। लेकिन नगर पंचायत द्वारा इस नियम की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है।
स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सीधे-सीधे मानव जीवन से खिलवाड़ है। जिस कर्मी से काम कराया जा रहा है, उसकी जान की कोई कीमत नहीं समझी जा रही। काम के दौरान सुरक्षा किट, बेल्ट, दस्ताने और उचित प्रशिक्षण की व्यवस्था अनिवार्य होनी चाहिए। लेकिन नगर पंचायत की ओर से इनका कोई इंतजाम नहीं किया गया है।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
शादी के पांच दीन बाद एक नवविवाहिता के गर्भवती होने का हुआ खुलासा मचा हड़कंप।
*सब न्यूज कोर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*गढ़वा के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कधवन गांव के भुइयां टोला...
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
Average Rating