ट्रैक्शन बिजली में गड़बड़ी,ठप रही डाउन लाइन

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । चोपन–गढ़वा रोड रेलखंड पर मंगलवार को ट्रैक्शन बिजली में आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण डाउन लाइन पर रेल परिचालन करीब ढाई घंटे तक पूरी तरह बाधित रहा। रमना रेलवे स्टेशन और मेराल ग्राम स्टेशन के बीच बिजली आपूर्ति ठप होने से कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी हो गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
जबलपुर–हावड़ा डाउन एक्सप्रेस (शक्तिपुंज एक्सप्रेस) सुबह लगभग 10:30 बजे रमना स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर आगे कविसा के समीप खड़ी रही। वहीं चोपन–गोमो पैसेंजर ट्रेन को श्री बंशीधर नगर रेलवे स्टेशन पर रोका गया। ट्रेनों के अचानक रुक जाने से यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
रमना रेलवे स्टेशन प्रबंधन के अनुसार ट्रैक्शन बिजली में आई खराबी को दूर करने के लिए रेणुकूट रेलवे स्टेशन से टावर वैगन ऑपरेटर व तकनीकी कर्मियों की टीम मौके के लिए रवाना की गई। टीम द्वारा मरम्मत कार्य पूरा किए जाने के बाद दोपहर करीब 1:00 बजे ट्रैक्शन बिजली बहाल कर दी गई।
इसके बाद ढाई घंटे से अधिक विलंब के बाद शक्तिपुंज एक्सप्रेस को अपने गंतव्य की ओर रवाना किया गया। साथ ही श्री बंशीधर नगर में खड़ी चोपन–गोमो सवारी गाड़ी को भी अगले स्टेशन के लिए छोड़ दिया गया।परिचालन सामान्य होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating