गढ़वा। बिजली की चपेट मे आने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत। घर मे मातम का माहौल
बड़ी खबर गढ़वा जिला के बरडीहा प्रखंड से आ रही है। जहां बिजली की चपेट मे आने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।
मझिआंव से संवाददाता अमित कुमार
बरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत आशीष यादव के 5 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश कुमार यादव की बिजली की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। बताया जाता है कि सिंचाई कूप पर सिंचाई करने के लिए इलेक्ट्रिक मशीन चल रहा था जहां यह बच्चा पानी पीने के लिए गया हुआ था। सिंचाई कूप पर किसी कारणवश बिजली की चपेट में आ गया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया । वहीं परिजनों के द्वारा आनन-फानन में बेहतर इलाज हेतु मंझिआंव रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां उपस्थित चिकित्सक विशाल कुमार मिश्रा के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। वही इस हृदय विदारक घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में गमगीन का माहौल है। खबरों के लिए गढ़वा दृष्टि यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating