तिलक चढ़ा कर लौट रहे 3 युवकों की हुई मौत,
तिलक चढ़ा कर लौट रहे 3 युवकों की हुई मौत,
खुशी के घर में मातम छा गया. दरअसल तिलक से लौट रहे 2 चचेरे भाई समेत 3 युवकों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक बाइक से घर लौट रहे थे इसी दौरान बालू से भरे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए. दुखद खबर बिहार के सासाराम से आयी है. घटना तिलौथू थाना क्षेत्र के मल्हनीया गांव के पास हुई है. मरने वाले सभी सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जयपुर गांव के निवासी थे.
घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित परिजनों और आसपास के लोगों ने रात से ही सड़क जाम कर दिया था. देर रात पुलिस के समझाने के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. बुधवार की सुबह सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया गया. मृतकों की पहचान राहुल उम्र 21 वर्ष, सोनू उम्र 27 वर्ष और अंकुश उम्र 14 वर्ष के रूप में हुई है.
बताया जा रहा हैं तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर तीलौथू में एक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे. जहां से लगभग 11 बजे रात को तीनों अपने घर जयपुर लौट रहे थे. इसी दौरान ट्रक की चपेट में आकर तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating