अनुमंडल कार्यालय में पंचायत समिति सदस्य से चुनाव लड़ने वाले 6 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
श्री बंशीधर नगर त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के तृतीय चरण के नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक कुल 6 अभ्यर्थियों ने अपना नाम निर्देशन पत्र सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी अजय कुमार तिर्की के समक्ष दाखिल किया। वहीं दूसरे दिन पंचायत समिति सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक 156 अभ्यर्थियों ने अनुमंडल कार्यालय के काउंटर से नाम निर्देशन पत्र खरीदा। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक श्री बंशीधर नगर प्रखंड के विलासपुर पंचायत के अभ्यर्थी उर्मिला देवी, कमासून बीबी, सीमा कुमारी तीनों प्रखंड श्री बंशीधर नगर, खरौंधी प्रखंड से दिलेश्वर यादव व कृष्ण प्रसाद यादव तथा धुरकी प्रखंड से कृष्णा बैठा ने अपना नाम निर्देशन पत्र सहायक निर्वाची पदाधिकारी अजय कुमार तिर्की के समक्ष दाखिल किया। पंचायत समिति सदस्य पद, मुखिया पद व वार्ड सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक अभ्यर्थी चिलचिलाती धूप में खुले आसमान के नीचे कतारबद्ध होकर नामांकन फार्म खरीदते देखे गए।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating