तेज रफ्तार का कहर, दो भाईयों की मौत! Jharkhand road accident news
गुमला जिले में गुमला-रायडीह मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक एक पेड़ से टकरा गई। बाइक के टकराने से घटनास्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक की मौत रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई। घटना शुक्रवार की दोपहर की है। गुमला जिला के रहने वाले रंथू उरांव और महादेव उरांव दोनों गुरुवार को ही बाहर से कमाकर लौटे थे और शुक्रवार को रंथू अपनी माँ से मिलने के लिए अपने चचेरे भाई महादेव उरांव के साथ गुमला आ रहा था। बाहर कमा के लौटने पर परिवार के सदस्य काफी खुश थें। माँ से मिलने के लिए आने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई।
घायल दोनों युवकों को गश्ती पुलिस ने अपने वाहन से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने रंथू उरांव को मृत घोषित कर दिया और गंभीर स्थिति को देखते हुए महादेव को रिम्स रेफर कर दिया था। रिम्स ले जाने के दौरान एंबुलेंस में ही महादेव की मृत्यु हो गई। एंबुलेस चालक मृतक महादेव को वापस सदर अस्पताल पहुंचा दिया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
डीजीपी ने सीआरपीएफ अशोक यादव को क्यों चार बार सम्मानित करना पड़ा
सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट राजस्थान में एक वीर ऐसा ही भी है, जिससे बड़े-बड़े नक्सली कांपते...
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी,एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
देवानंद कुमार शर्मा की रिपोर्ट धनबाद। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो ठगों ने निरसा थाना क्षेत्र के...
पलामू में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा का हुआ आयोजन!
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा का आयोजन पलामू के चैनपुर में समस्त कमलापुरी समाज के...
Average Rating