मिलेनियम पब्लिक स्कूल में रविवार के दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पूर्वाभ्यास किया गया।
बंशीधर नगर (गढ़वा):- मिलिनियम पब्लिक स्कूल में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने योग का पूर्वाभ्यास किया। इसमें सूर्य नमस्कार, कपालभांति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, वज्रासन, मंडूकासन सहित विभिन्न योग का अभ्यास कराया गया। विद्यालय के निदेशक मो मुमताज राही ने कहा कि योग भगाए रोग। योग के माध्यम से हम विभिन्न रोगों से छुटकारा पा सकते हैं। आवश्यकता है सही तरीके से योग करने की। योग से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। कहा भी गया है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। अपने जीवन में योग को शामिल कर हम निरोग रह सकते हैं। आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बड़े पैमाने पर योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें योग प्रशिक्षक के द्वारा योग और विभिन्न तरह के आसन्न के संबंध में बताया जाएगा। मौके पर चेयर पर्सन नूरजहां बेगम, प्रधानाचार्य मो मंजूर आलम, शिक्षक नागेंद्र प्रसाद सिंह, अखिलेश पांडेय, अनेश यादव, जयप्रकाश ठाकुर, असगर अली, मनोज कुमार, ऋषिकांत श्रीवास्तव, रामेश्वर प्रसाद, सवीर अहमद, प्रेमलता सिंह, रचना तमंग, अंतरा थापा, ऋषिका राय, अप्सरा छेतरी, जॉरीप लूचा पुंडी, किरण कुमारी, निक्की बाला, अपर्णा कुमारी सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिका आदि उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating