0 0
Read Time:2 Minute, 37 Second

पलामू में हुआ सड़क हादसा, 18 वर्षीय लड़की की मौत, एक रांची रेफर


पलामू में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने मारी ऑटो में जोरदार टक्कर, लकवाग्रस्त मरीज को ईलाज के लिए ले जा रहे टेंपो को ट्रक ने मार दी टक्कर, 18 वर्षिय युवती की हुई मौत..एक रांची रेफर तीन का इलाज मेदिनीनगर में चल रहा है। शनिवार का दिन इस परिवार के लिए अशुभ साबित हुआ और एक मौत तथा सभी लोग जख्मी होकर अस्पताल पहुंच गए।

पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के खामडीह गांव के समीप शनिवार के अहले सुबह 3:30 बजे के करीब ट्रक और टैंपू में आमने- सामने भिड़ंत के बाद टेंपू पर सवार युवती हेवंती कुमारी (18)की मौत घटनास्थल पर हो गई।

वही पांच अन्य लोग जख्मी है जो टेंपू पर सवार थे।गंभीर रूप से चोटिल हीरा भुईया को मेदिनीनगर एमएमसीएच के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया है। अर्जुन भुईया, सीताराम भुईया, सोनू भुईया तथा टेंपू चालक का इलाज एमएमसीएच मेदिनीनगर में किया जा रहा है। दुर्घटना में हादसे का शिकार हुए सभी लोग सतबरवा थाना क्षेत्र के ग्राम लहलहे के रहने वाले है।

आरोपी ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार है। पुलिस छानबीन कर पकड़ने का प्रयास कर रही है।

बताया जाता है कि लहलहे गांव से सभी लोग एक टेंपू पर सवार होकर लकवाग्रस्त हीरा भुईयां को इलाज के लिए रांची मेदिनीनगर मुख्यमार्ग के खंड 39 से होते हुए इलाज के लिए लेकर जा रहे थे। रांची की ओर विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने टेंपू को अपने चपेट में लेते हुए जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत के बाद टेंपू चार बार पलटी खाकर बगल मैं पुल के समीप जा गिरी। जिससे किशोरी के माथे और पूरे शरीर में गंभीर चोट लगी थी।



https://youtu.be/x4ebJNw9hw0

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *