कोर्ट में पेशी के लिए आए
युवक की मारी गोली
कोर्ट में पेशी के लिए आए
युवक की मारी गोली
देवघर कोर्ट में चली गोली युवक की मौत
देवघर कोर्ट में पेशी के लिए लाये गये युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। अपराधियों ने तीन गोली मारी जो उसके छाती और सिर में लगी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे कोर्ट परिसर में अफरा तफरी मच गई।
मृतक अमित कुमार सिंह बिहार के बिहटा के बसौड़ा क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।
बताया जाता है कि अपराधियों ने उसे निशाना बनाकर तीन गोलियां दागीं। इससे मौके पर ही अभियुक्त की मौत हो गई। शनिवार को एक पुराने मामले में बिहार पुलिस उसे पेशी के लिए देवघर कोर्ट लेकर आई थी। उसके साथ चार पुलिसकर्मी भी थे, लेकिन उनकी मौजूदगी में ही अपराधियों ने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया।
देवघर में 2012 में व्यवसायी चंचल कोठारी का अपहरण हुआ था। वह कबाड़ का काम करता था। पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया था। इसी मामले में अमित कुमार सिंह आरोपित था। बताया जाता है कि आज प्रोडक्शन वारंट में उसकी कोर्ट में पेशी थी। उसे एएसआइ राम अवतार राम के साथ चार हथियार बंद पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में कोर्ट लाया गया था।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating