बस चालक को आया दौरा
बस असंतुलित होकर पलटी
बस चलाने के दौरान ड्राइवर को आया मिर्गी और बस पलटा
चलती बस में ड्राइवर को आया मिर्गी का दौरा और बस पलटा
गिरिडीह जिले में नवादा से आ रही सम्राट नाम की बस पलट गई। यह घटना पचम्बा थाना इलाके के रजपुरा के समीप हुए। इस हादसे में बस पर सवार एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। जिन यात्रियों को चोट लगी हैं उनमें से कई गंभीर हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, नवादा और बासोडीह से यात्रियों को लेकर सम्राट नाम की बस गिरिडीह आ रही थी। बस रजपुरा के पास पहुंची ही थी कि चालक की तबीयत बिगड़ गई। संभवतः ड्राइवर को दौरा आया और उसने अचानक ब्रेक लगा दी। ब्रेक लगते ही बस पहले सड़क के किनारे अवस्थित खम्भे से टकराई और उसके बाद सड़क के किनारे ही अवस्थित कांटा घर के पास पलट गई। बस पलटते ही उस पर सवार यात्री चिल्लाने लगे। इस बीच घटना को देख आसपास के लोग भी दौड़े और बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
हादसे की जानकारी मिलते ही पचम्बा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल भिजवाया। वहीं बाहर में जुटी भीड़ भी यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास कर रही थी। दूसरी तरफ सदर अस्पताल में भी अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।
Read Time:1 Minute, 57 Second