1 0
Read Time:1 Minute, 45 Second


कोर्ट में पेशी के लिए आए
युवक की मारी गोली

देवघर कोर्ट में चली गोली युवक की मौत


देवघर कोर्ट में पेशी के लिए लाये गये युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। अपराधियों ने तीन गोली मारी जो उसके छाती और सिर में लगी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे कोर्ट परिसर में अफरा तफरी मच गई।
मृतक अमित कुमार सिंह बिहार के बिहटा के बसौड़ा क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।
बताया जाता है कि अपराधियों ने उसे निशाना बनाकर तीन गोलियां दागीं। इससे मौके पर ही अभियुक्‍त की मौत हो गई। शनिवार को एक पुराने मामले में बिहार पुलिस उसे पेशी के लिए देवघर कोर्ट लेकर आई थी। उसके साथ चार पुलिसकर्मी भी थे, लेकिन उनकी मौजूदगी में ही अपराधियों ने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया।
देवघर में 2012 में व्‍यवसायी चंचल कोठारी का अपहरण हुआ था। वह कबाड़ का काम करता था। पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया था। इसी मामले में अमित कुमार सिंह आरोपित था। बताया जाता है कि आज प्रोडक्शन वारंट में उसकी कोर्ट में पेशी थी। उसे एएसआइ राम अवतार राम के साथ चार हथियार बंद पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में कोर्ट लाया गया था।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *