0 0
Read Time:1 Minute, 31 Second

पानी पीते ही हुई युवक की मौत

बड़ी ख़बर गढ़वा के भवनाथपुर से आई है…

गढ़वा जिला के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अरसली उतरी टोला निवासी नायमुन मिंया का पुत्र आबिद अंसारी की मौत जंगल में हो गयी। मंगलवार को जंगल में संदेहास्पद स्थिति में मौत होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मौत की सूचना के बाद ग्रामीणों व स्वजनों के सहयोग से शव को घर लाया गया। मृतिका की पत्नी मेहरून बीबी ने बताया कि हम पति-पत्नी दोनों साथ मे जंगल मे डोरी चुनने गए थे। इसी दौरान पति ने पीने के लिए पानी मांगा। पानी पीते ही कुछ देर के बाद अचानक उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों को मिलने के बाद घटना स्थल पहुँच कर लोंगो ने शव को घर लाया। मृतक के तीन पुत्री व एक पुत्र है । घटना की जानकारी स्थानीय थाना को मिल चुकी है पुलिस आगे की कारवाई में जुट गई है। आख़िर किन कारणों से युवक की मौत हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकता है।

https://youtu.be/3szbcSsDw2A

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *