सामने से आ रही थी ट्रेन, और पटरी पर गिरा पड़ा था आदमी
देखें रेलकर्मी ने कैसे बचाई जान, उसकी दिलेरी और जाँबाजी को सलाम, रेल कर्मी मालगाड़ी ट्रेन को पास करने के लिए ग्रीन सिग्नल दिखाने जा रहा था तभी उसकी नज़र पटरी पर पड़े आदमी पर पड़ी..
रेलवे के स्टाफ सतीश कुमार ने पटरी पर कूदकर बचाई शख्स की जान
पश्चिम बंगाल के खड़गपुर रेल डिवीजन के बालीचक रेलवे स्टेशन स्थित प्लेटफॉर्म संख्या दो पर गुरुवार सुबह तकरीबन साढ़े पांच बजे एक बड़ी घटना होने से बच गई, जिस घटना को स्टेशन पर मौजूद पॉइंट्समैन ने अपनी दिलेरी और जाँबाजी का परिचय देते हुये टाल दिया, उस जांबाज का सीसीटीवी फुटेज खड़कपुर रेल डिवीजन ने जारी किया है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बालीचक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर जैसे ही पॉइंट्समैन प्लेटफॉर्म से गुजरने वाली एक माल गाड़ी को हरी झंडी दिखाने के लिये जाता है, उसकी नजर प्लेटफार्म संख्या दो के पटरी पर गिरे एक यात्री के ऊपर पड़ती है, जिसके बाद पॉइंट्समैन अपने हांथो से ग्रीन सिगनल वाली झंडी को प्लेटफार्म पर फेंक उक्त यात्री को बचाने के लिये बहुत ही जाँबाजी के साथ उस पटरी पर बिना अपनी जान की परवाह किये कूद पड़ता है, जिस पटरी पर माल गाड़ी आ रही होती है, वह काफ़ी दिलेरी के साथ पटरी पर गिरे यात्री को वह उठाकर पटरी से अलग सुरक्षित स्थान पर ले जाता है, जिसके बाद चंद सेकेण्ड मे ही उसी पटरी से माल गाड़ी गुजर जाती है, पॉइंट्समैन सतीश की इस दिलेरी और जाँबाजी की खूब चर्चा हो रही है, साथ ही खड़गपुर रेलवे डिवीजन ने भी सतीश की खूब प्रशंसा की है.
Read Time:2 Minute, 30 Second