0 0
Read Time:2 Minute, 16 Second

झारखंड में दिखा आसमानी बिजली का कहर, वज्रपात ने ली मां -बेटी की जान, बड़ी खबर पलामू जिला से आई है

शुक्रवार को जिले में आसमानी बिजली ने दो लोगों की जान ले ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिहरगंज थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव में आंधी और बारिश के साथ- साथ हुई वज्रपात की वजह से मां-बेटी की मौत घटना स्थल पर हो गई। जबकि एक लड़की वज्रपात के झटके से गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतकों की पहचान लखन साव की 38 वर्षीय पत्नी चिंता देवी और 14 वर्षीय पूजा कुमारी के रुप में हुई है। जबकि घायल 12 वर्षीय शारदा कुमारी है। ग्रामीणों ने घायल शारदा को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया ।

जबकि दोनों मृतकों के शव को हरिहरगंज सीएचसी लाया गया । जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजली इतनी तेज चमक रही थी। मृतक मवेशी चराने के क्रम में वज्रपात से बचने के लिए महुआ पेड़ के नीचे जा छिपे।उसी दौरान वज्रपात की चपेट में आ गए और जान गवां बैठे। जिले के छतरपुर इलाके में भी तेज बारिश और गर्जन के बीच रामगढ़ के अर्जुनडीह गांव में भी वज्रपात से एक बच्चे की मौत की सूचना और दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। जिसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है । वहीं महेन्द्रा पेट्रोल पंप के पास वज्रपात से नावा बाजार का एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया ।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *