भंडारिया गढ़वा भंडरिया पीडब्ल्यूडी के बंगला में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस समारोह का उद्घाटन पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के लिए चित्रपट पर दीप प्रज्वलित कर किया गया इस समारोह में भंडरिया प्रमुख रुकमणी कुमारी उप प्रमुख श्रद्धा देवी जिला परिषद सदस्य हिरवंती देवी एवं भंडरिया प्रखंड के सभी पंचायत समिति सदस्य , पंचायत के मुखिया एवं सभी पंचायत के वार्ड सदस्य को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया इस समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा नेता जवाहर पासवान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी जनप्रतिनिधि को सम्मान करती है एवं सभी अपने दायित्व एवं कर्तव्य पर खरा उतरे इसकी कामना करते हैं साथ हैं इस गांव की सरकार गांव के विकास के लिए सब एक होकर कार्य करें विकास के क्षेत्र में जो भी भारतीय जनता पार्टी का सहयोग है वह भरपूर मिलेगा हमारे सांसद माननीय विष्णु दयाल राम जी का भी यह क्षेत्र है जो भी समस्या हो अगर आप लोगों से वह निदान ना हो उस समस्या को अपने सांसद के पास भी रख कर यह कार्य करा सकते हैं
भाजपा नेता मनोज सिंह ने कहां जनप्रतिनिधि का सम्मान से भारतीय जनता पार्टी का भी सम्मान बढ़ेगा गांव के विकास की अहम कड़ी है गांव की सरकार और इस गांव की सरकार को नया जनप्रतिनिधि जनता ने चुन कर दिया है और सभी जनप्रतिनिधि गांव के विकास में जनता के प्रति खरा उतरे यही उनसे कामना करते हैं भारतीय जनता पार्टी
भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने कहा कि सभी नवनिर्वाचित भंडरिया प्रखंड के जनप्रतिनिधि को भारतीय जनता पार्टी सम्मान करती है पार्टी स्तर पर इस प्रखंड की सभी जनप्रतिनिधि मुखिया पंचायत समिति वार्ड यह सभी गांव के सरकार है और गांव के विकास के लिए इनका अहम योगदान है इस प्रखंड के विकास के लिए बढ़ चढ़कर कार्य करने की जरूरत है हमारा प्रखंड काफी पिछड़ा हुआ है भारतीय जनता पार्टी के कदम से कदम मिलाकर सभी जनप्रतिनिधि कार्य करके इस प्रखंड को विकास के क्षेत्र में जिला का अवल प्रखंड बनाने की जरूरत है
मुकेश निरंजन सिन्हा ठाकुर प्रसाद महतो
राजेश कुमार वर्मा सांसद प्रतिनिधि रूप निरंजन सिन्हा ने लोगों को संबोधित किया मंच का संचालन प्रखंड भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश्वर ठाकुर ने किया इस समारोह में प्रखंड के विभिन्न गांव से दर्जनों कांग्रेसी एवं अन्य पार्टी को छोड़कर आज भाजपा में शामिल हुए सभी को माला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर अनिल कुमार केसरी ठाकुर प्रसाद महतो अंबिका सिंह महेश यादव सुमित गोस्वामी रामजी ठाकुर प्रेम नाथ ठाकुर राजू ठाकुर इंद्रदेव सिंह दशरथ सिंह महेश्वर सिंह जगमल सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे
Read Time:4 Minute, 18 Second