Read Time:1 Minute, 15 Second
भंडरिया प्रखंड कार्यालय में केसीसी ऋण के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में करीब 200 किसानों ने केसीसी ऋण के लिए आवेदन दिया है। इस मौके पर अंचल पदाधिकारी मदन महली ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम किसान एवं बिरसा किसानों के बीच केसीसी लाभ के लिए यह ऋण शिविर का आयोजन किया गया है । उन्होंने कहा कि किसान केसीसी ऋण लेकर अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड बहुत महत्वपूर्ण योजना है। लोगों को इसका लाभ लेने की आवश्यकता है। इस शिविर में किसान मित्र, पंचायत सेवक ,हल्का कर्मचारी, अंचल निरीक्षक, पंचायती राज पदाधिकारी मोजेस किस्पोट्टा, मुखिया सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
फोटो:- शिविर में सामिल पदाधिकारी