0 0
Read Time:2 Minute, 33 Second



बंशीधर नगर (गढ़वा):- प्रखंड संसाधन केंद्र अधौरा में शुक्रवार को बीआरपी श्रीकांत चौबे की अगुवाई में बीआरपी व सीआरपी की बैठक हुई। इसमें बीआरपी श्रीकांत चौबे ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। सभी प्रधानाध्यापकों को यू- डायस प्लस का इंट्री करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि वर्ग 3 से 7 तक के बच्चों का वार्षिक मूल्यांकन का कार्य सीआरसी स्तर पर किया जा रहा है। इसकी गति तेज करते हुए विषय वार अंक पत्र संबंधित सीआरपी के पास आगामी 28 जून तक सभी प्रधानाध्यापक जमा करना सुनिश्चित करेंगे। ताकि 30 जून तक रिजल्ट घोषित किया जा सके। रिपोर्ट कार्ड का वितरण अभिभावकों की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं के बीच किया जाएगा। सभी प्रधानाध्यापकों को रिपोर्ट कार्ड ई- विद्या वाहिनी में ऑनलाइन दर्ज करने का निर्देश दिया। ताकि रिपोर्ट कार्ड को सुरक्षित रखा जा सके। जो प्रधानाध्यापक रुआर का लिंक नहीं भर पाए हैं, वे उसे अवश्य भर लें। यदि तकनीकी समस्या आती है तो बीआरसी में कंप्यूटर ऑपरेटर मुकेश कुमार या अपने सीआरपी से सहयोग ले सकते हैं। सभी शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहकर ही बायोमेट्रिक उपस्थिति बनाएंगे। बार-बार विभागीय निर्देशों के बाद भी विद्यालय में बच्चों का उपस्थिति ई- विद्या वाहिनी में नहीं बन रहा है, जो खेद जनक है। यू- डायस जो प्रधानाध्यापक ऑनलाइन एंट्री नहीं किए हैं उसे अवश्य पूर्ण कर लें। मौके पर बीआरपी प्रकाश कुमार सिंह, सीआरपी संजय कुमार सिंह, अजय कुमार, शोभा कुमारी, सुबोध कुमार, शक्ति दास सिन्हा, वीरेंद्र प्रजापति, कंप्यूटर ऑपरेटर रोहित कुमार आदि उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *