0 0
Read Time:3 Minute, 2 Second

पलामू के डाल्टनगंज में चली थी गोली,

दिनदहाड़े एक सेल्स मैनेजर को गोली मारकर हत्या की गई थी..

दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अन्य की धर पकड़ तेज

रांची के काफिला मोटर पार्ट्स के सेल्स मैनेजर अंजनी कुमार सिन्हा की हत्या का खुलासा हो गया है। इस हत्याकांड में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस हत्याकांड में शामिल छह अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस के अनुसार जल्द ही सबों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मालूम हो कि पिछले 18 जून को अपराहन 3 बजे पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के रेडमा सब्जी बाजार में रांची के काफिला मोटर पार्ट्स के सेल्स मैनेजर अंजनी कुमार सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गुड्डू मोटर पार्ट्स के व्यवसाय में पिछले 15-20 वर्षों से रांची के काफिला मोटर पार्ट्स से व्यवसाय कर रहा था। वह पलामू का होलसेलर था। लेकिन बीच में काफिला मोटर पार्ट्स पलामू जिला के कई दुकानदारों को डायरेक्ट मोटर पार्ट्स की आपूर्ति कर रहा था। जिससे गुड्डू का व्यवसाय मंदा हो गया था। इससे गुड्डू काफी नाराज था ।

एसपीडीयू सुरजीत कुमार ने बताया की व्यवसायी अपने फायदे के लिए सेल्समैन की हत्या करवा दी. गढ़वा के एक बड़े आपराधिक गिरोह से मिलकर 2 लाख रुपये सुपारी देकर सेल्स मैनेजर की हत्या करवायी गई थी. उन्होने बताया कि स्टार मोटर का मालिक अमजद हुसैन इसमें लगातार घाटा हो रहा था जिसके कारण सेल्स मैनेजर अंजनी कुमार सिन्हा का 1 लाख 50 हजार रख लिया था और पैसा नहीं दे रहा था, इसी पैसा देने के बहाने को लेकर पलामू बुलाकर हत्या करवाई गई थी.

हत्याकांड का खुलासा और अपराधियों की गिरफ्तारी करने में शामिल पुलिस टीम में डीएसपी सुजीत कुमार, शहर थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा, पुलिस अवर निरीक्षक सौरव कुमार,अमित कुमार सिंह, टीओपी टू प्रभारी रामजीत सिंह, नकुल शाह, वरुण कुमार व नबी अंसारी शामिल थे।

https://youtu.be/yLk_HRAEgL4

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *