0 0
सांप के काटने से युवक की मौत, मृतक को जिंदा करने घरवाले तांत्रिक के पास ले गए - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 22 Second



सांप के काटने से युवक की हुई मौत, मृतक को जिंदा करने परिजन तांत्रिक के पास ले गए… गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड में अंधविश्वास से जुड़ी खबर प्रकाश में आया है। जिस में मृत हुए व्यक्ति को परिजन जिंदा करने के लिए तांत्रिक के पास लेकर गए।

खबर गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड में मझिगवां गांव से आई हैं

मृतक की पहचान विश्वनाथ यादव के 35 वर्षीय पुत्र गोरखनाथ यादव के रूप में की गई है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि मृतक युवक बुधवार की शाम दीवाल का सहारा लेकर बात कर रहा था। इसी दौरान दीवाल के किसी कोना से निकले सांप ने उसे काट लिया और फिर सांप आसपास कहीं दिखा नहीं। आनन-फानन में घायल युवक को पास के ही ओझा गुनी के पास परिजन लेकर गए। वहां से लौटा और वह ठीक था करीब 11:00 बजे वह सोया फिर रात के 3:00 बजे उसे परेशानी होने लगी। घायल युवक को जल्दी से गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया। सुबह 5:00 बजे के करीब प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया। परिजनों के द्वारा उसे तुमे गाड़ा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक को घर लाया गया। लोगों के कहने पर परिजन उसे जीवित करने के उद्देश्य से अंबा सती माई, गाजीपुर उत्तर प्रदेश लेकर गए हैं। अंधविश्वास में लोग कहते है की 24 घंटे के अंदर मृत व्यक्ति को बचाया जा सकता है…. उनके लौटने पर ही अब यह साफ हो सकेगा कि युवक जिंदा हुआ या मृत रहा। मृतक का शादी 10 वर्ष पहले हुआ था।

आगे की खबरों के लिए गढ़वा दृष्टि यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें ।






https://youtu.be/ONw6chaoZbQ

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress