शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार।
पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर घर से भगाने वाले आरोपी को महज 4 घंटों में गिरफ्तार कर भेजा जेल।
केतार थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के परती कुश्वानी गांव में नाबालिग लड़की को घर से भगाने के मामले में नामजद आरोपी पप्पू चेरो नामक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया। वहीं गिरफ्तार आरोपी परती कुश्वनी टोला बघौता निवासी नारायण चेरो के पुत्र पप्पू चेरो जिसका उम्र 19 वर्ष बताया जा रहा है। वहीं इस मामले में लड़की पक्ष के लोगों ने आरोपी के खिलाफ केतार थाना में मामला दर्ज कराया था। जहा केतार थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि ने अभियुक्त के ऊपर धारा 366 एवं पोस्को एक्ट के अंतर्गत कांड दर्ज कर महज 4 घंटों के अंदर में ही युवक को खोज निकाल कर जेल भेज दिया। इस संबंध में केतार थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि ने बताया कि थाना में दर्ज प्राथमिकी में अभियुक्त पप्पू चेरो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पप्पू चेरो के खिलाफ नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर घर से भगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त पप्पू चेरों के पास से ही लड़की को बरामद किया गया है। वहीं इस छापेमारी दल में स.अ.नी दिनेश चंद्र मांझी तथा अन्य पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating