जिला स्तर पर स्वच्छ विद्यालय में प्रथम पुरस्कार राजकीय मध्य विद्यालय बंशीधर नगर को मिला।
बंशीधर नगर (गढ़वा):- जिला स्तर पर राजकीय मध्य विद्यालय श्री बंशीधर नगर को स्वच्छ विद्यालय का प्रथम पुरस्कार मिलने पर प्रधानाध्यापक अनिल कुमार विश्वकर्मा ने खुशियां जाहिर किया है। प्रधानाध्यापक ने इस सफलता का श्रेय पोषक क्षेत्र के अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन समिति, माता समिति, विद्यालय में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं को दिया है। अनिल कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि यदि इसी तरह सभी लोगों का सहयोग मिलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब राजकीय मध्य विद्यालय श्री बंशीधर नगर राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने में भी सफल होगा। स्वच्छता एवं पेयजल के लिए जो भी कमी रह गई है उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। विद्यालय का संकल्प आने वाले समय में स्वच्छ विद्यालय स्वस्थ विद्यालय, पढ़ो बच्चों बढ़ो बच्चों, अनुशासन एवं व्यवहार परिवर्तन के साथ-साथ स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रखने का है। इसमें सबों का सहयोग अपेक्षित है। इस सफलता हेतु सहयोग एवं प्रेरित करने के लिए सभी प्रबुद्ध जनों, विभागीय पदाधिकारियों, सपोर्टेड आईडीएफ टीम एवं विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating