जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने कई योजनाओं की समीक्षा बैठक, सरकार की योजना को लोगों तक पहुंचाने के दी निर्देश।
गढ़वा जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी की अध्यक्षता में जिला परिषद की बैठक संपन्न हुई।
बैठक की शुरुआत सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए किया गया। मौके पर विभिन्न विभागों में संचालित विकास योजनाओं की भी समीक्षा हुई। उप विकास आयुक्त ने सभी जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को जिले के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचाना है, इसके लिए हमें आप सभी के सहयोग की आवश्यकता होगी। सभी जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन के आपसी समन्वय से ही हम इस लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। मौके पर जिला परिषद हॉल का जीर्णोद्धार कराने हेतु अनुमोदन प्राप्त करने को लेकर विचार- विमर्श किया गया। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2022- 23 की 15 वें वित्त की ली गई योजनाओं के स्थान पर नई योजनाओं का चयन करने को लेकर सदस्यों के द्वारा अपनी राय दी गई। अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब निर्माण व जीर्णोद्धार के मामलों को लेकर भी चर्चा हुई।
बैठक में स्वास्थ्य उपकेंद्र के भवन निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने तथा वैसे स्वास्थ्य उपकेंद्र जिनके लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है उनका टेंडर प्रोसेस कराने, कम वर्षा के मद्देनजर सुखाड़ व इसके समाधान पर चर्चा, पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीपीएल धारियों को लाभ उपलब्ध कराने तथा पूर्व में आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंदों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी के अधीन खाद्यान्न का कोटा होता था, लेकिन अब वह कोटा नहीं रहने से कठिनाई का सामना करने पर चर्चा हुई और कोटा बहाली हेतु सदस्यों के द्वारा अपना मंतव्य रखा गया।
वही मौके पर उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, जिला परिषद उपाध्यक्ष सत्य नारायण यादव, केतार जिला परिषद सदस्य ज्वाला प्रसाद, एवम सभी प्रखंड के जिला परिषद सदस्य, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व जन प्रतिनिधि मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating