अंधविश्वास , डायन _भूत प्रथा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया
रंका से आरती कुमारी की रिर्पोट
प्रखंड रंका के अनेकों अशिक्षित क्षेत्रों में अंधविश्वास , डायन _भूत प्रथा , शराबखोरी , एवम ओझा गुणी को लेकर नेहरू युवा केंद्र के पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक एवम वर्तमान समाजसेवी अमरेंद्र कुमार के द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें पूर्व स्वयंसेवक के द्वारा भूत प्रेत के बारे में लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि ये सभी मन का वहम है। जबकि सच्चाई से इसका कुछ भी सम्बन्ध नहीं होता है ।अशिक्षित वर्ग के लोग शारीरिक एवं मानसिक कमजोरी को भूत प्रेत से जोड़ कर लोगों को दिग्भ्रमित करने का कार्य करते हैं और ओझा गुणी के चक्कर में पड़कर अपना बहुमूल्य समय और पैसा दोनों की बर्बादी करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर घटनाएं डायन से सम्बंधित भी होती है किसी कारणवश किसी के यहां मृत्यु हो जाने पर लोग अपने पड़ोसी पर डायन का आरोप लगाकर उसके मारपीट करने पर उतारू हो जातें हैं जो उनकी नासमझी का परिचायक है ।अतः आज की युवा पीढ़ी को इस क्षेत्र में आगे आ कर इन सभी अन्धविश्वास को जड़ से समाप्त कर अपनी महती भूमिका को निभानी होगी , एवम ग्रामीणो को जागरूक करते हुए कहा कि आज का युग आधुनिक और वैज्ञानिक युग है इसलिए इन सभी अन्धविश्वास की बातों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दें । और शिक्षा को बढ़ावा दे कर इन सभी कुरीतियों को दूर कर एक स्वस्थ और सुंदर समाज की स्थापना करें ।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating