मुस्लिम धर्मावलंबियों के मातम का त्यौहार मुहर्रम के मद्देनजर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केशरी की अगुवाई में शहर में पुलिस के द्वारा किया गया फ्लैग मार्च।
बंशीधर नगर (गढ़वा):- मुस्लिम धर्मावलंबियों के मातम का त्यौहार मुहर्रम के मद्देनजर सोमवार की शाम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केशरी की अगुवाई में शहर में पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च हनुमान मंदिर के निकट से प्रारंभ होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 75 से हेन्हो मोड़, अहिपुरवा मोड़, बस स्टैंड, चेचरिया होते हुए सूर्य मंदिर प्रांगण में जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केशरी ने कहा कि मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च यह दिखाने के लिए किया गया है कि मोहर्रम के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपलब्ध है। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैयार है। लोग शांतिपूर्ण मातम का त्यौहार मोहर्रम मनाएं। फ्लैग मार्च में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केशरी, थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार, रमुना थाना प्रभारी सहित अनुमंडल के विभिन्न थाने के पुलिस के जवान शामिल थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating