फसल राहत एवम किसान सम्मान निधि योजना से नप वासियों बंचित, उपायुक्त को सौंपा आवेदन,मारुतनंदन सोनी
मंझिआंव से संवाददाता अमित कुमार की रिपोर्ट
मंझिआंव।गढ़वा।
गढ़वा जिला के मंझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत एवं पूरे प्रखंड क्षेत्र में बारिश नहीं होने से नगर पंचायत क्षेत्र एवं प्रखंड क्षेत्र के किसान नराज हैं। गौरतलब है कि नगर पंचायत क्षेत्र के युवा समाजसेवी सह नगर पंचायत भावी अध्यक्ष प्रत्याशी मारुत नंदन सोनी ने नगर पंचायत वासियों के लिए झारखंड सरकार के द्वारा चलाया जा रहा जन कल्याणकारी योजना से लाभान्वित हेतु गढ़वा जिला उपायुक्त रमेश घोलाप को एक आवेदन सौंपा है। सोनी ने गढ़वा उपायुक्त रमेश घोलप को नगर पंचायत वासियों के लिए हो रहे समस्याओं के बारे में लिखित आवेदन से अवगत कराया और कहा है कि नगर पंचायत क्षेत्र में लगभग 90% लोग गरीब किसान हैं। जो कृषि के अलावा और कोई दूसरा भरण पोषण करने का जरिया नहीं है। वहीं झारखंड सरकार के द्वारा चलाया जा रहा किसानों के लिए कल्याणकारी योजना फसल राहत योजना एवं किसान सम्मान निधि लाभप्रद योजना से मंझिआंव नगर पंचायत वासी वंचित हैं। और अत्यंत गरीब किसानों को झारखंड राज्य सुखाड़ राहत योजना से भी वंचित किया गया है। सोनी ने किसानों को हो रहे समस्याओं के बारे में आवाज उठाते हुए आरोप लगाया है कि कि झारखंड राज्य सुखाड़ राहत योजना एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का पंजीयन/ आवेदन नहीं लिया जा रहा है।
जबकि झारखंड सरकार के द्वारा गढ़वा जिला सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने का पहल किया गया है। युवा समाजसेवी मारुत नंदन सोनी ने गढ़वा उपायुक्त रमेश घोलाप से आग्रह किया है कि नगर पंचायत मंझिआंव वासियों को सरकार के इन योजनाओं से वंचित न रखते हुए किसानों को इन सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की कृपा करें।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating