75% किसानों को नहीं मिला सूखा राहत का पैसा, 25% किसान ही लाभान्वित
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा प्रखंड अंतर्गत 25 प्रतिशत किसानों को केवल सूखा राहत की राशि मिला है, बाकी 75 प्रतिशत किसानों को सूखा राहत की राशि नहीं मिलने पर प्रखंड के किसानों ने अंचलाधिकारी सुश्री निधि रजवार से मिलकर लिखित आवेदन दिया। आवेदन में किसानों ने लिखा है कि सूखा राहत से जो 75 प्रतिशत किसान वंचित हो गए हैं ,उन किसानों को जांच करके सूखा राहत की राशि दिलवाई जाए।
आपको बताते चलें कि झारखंड राज्य के 22 जिलों (पूर्वी सिंहभूम एवं सिमडेगा छोड़ कर) के 226 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। सूखे की स्थिति को देखते हुए 22 जिलों के 226 प्रखंडों के प्रति किसान परिवार को तत्काल सूखा राहत हेतु 3500 रुपए (अग्रिम) राशि दी जानी थी, लेकिन अभी तक इसका लाभ किसानों को नहीं मिल पाया।
कृषि विभाग द्वारा सुखाड़ का आकलन प्रतिवेदन के अनुसार राज्य में 22 जिलों के 226 प्रखंड सूखे की चपेट में है। इस स्थिति में राज्य सरकार के नैतिक जिम्मेवारी है कि प्रभावित किसान परिवारों को तत्काल सूखा राहत की राशि उपलब्ध कराई जाए। सर्वे के मुताबिक राज्य के लगभग 30 लाख से अधिक किसान परिवार सूखे की चपेट में है जिन्हें इनका लाभ मिलना था, लेकिन सरकार की दाबा हवा-हवाई साबित हो रही है।
वहीं पर किसानों के द्वारा पूछे जाने पर अंचलाधिकारी सुश्री निधि रजवार ने लोगों से कहा कि इस संबंध में गढ़वा उपायुक्त महोदय को जानकारी देकर शेष बचे लोगों को सूखा राहत की राशि अभिलंब दिलवाने का कार्य किया जाएगा वहीं पर ऑनलाइन किए हुए आवेदनों में सुधार करके राशि दिलवाई जाएगी। आवेदन देने वाले किसान में सुरेश भंडारी, अब्बास अंसारी, बब्नु राम चंद्रवंशी, शिव कुमार यादव, शिव शंकर प्रजापति, रघुनाथ चौधरी, महेश पासवान, समाजसेवी शिव कुमार ठाकुर सहित सैकड़ों में किसान उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating