एक मां की आसूं पोछने पहुंचें मंत्री मिथिलेश, रूपेश कुमार पांडेय, Barhi
बेटे के गम में 8 दिनों से भूखी प्यासी मां घटना के दिन से ही अन्न ग्रहण नहीं कर रही थी। रोती बिलखती मां अपने बेटे को वैसे ही मांग रही है जैसा वह घर से निकला था। “हम कुछ नहीं माँगते, हमको मेरा बेटा दीजिए। जैसा बेटा था मेरा, वैसा बेटा चाह रहे हैं। मेरा दीया बुता दिया।
रूपेश की मौत पर राज्य में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक दल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार राज्य सरकार के मंत्री श्री बादल पत्रलेख, श्री सत्यानंद भोक्ता, श्री मिथिलेश ठाकुर, विधायक अंबा प्रसाद, विधायक उमाशंकर अकेला ने पीड़ित परिवार से मुलाकात किया एवं घटना की संपूर्ण जानकारी लेते हुए शीघ्र न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया| बरही पहुंचे सभी ने रुपेश पांडे के परिजनों से मुलाकात किया एवं ढाढस बंधाया| मौके पर मौजूद मंत्रियों ने कहा कि पीड़ित परिवार यथाशीघ्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से मुलाकात करेंगे| सभी ने एक स्वर में हत्या के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने का आश्वासन दिया है| काफी दिनों से कुछ खा पी नहीं रही रुपेश पांडे की मां को अंबा प्रसाद ने जूस पिलाया एवं दुख की असहनीय घड़ी में साहस दिया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
डीजीपी ने सीआरपीएफ अशोक यादव को क्यों चार बार सम्मानित करना पड़ा
सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट राजस्थान में एक वीर ऐसा ही भी है, जिससे बड़े-बड़े नक्सली कांपते...
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी,एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
देवानंद कुमार शर्मा की रिपोर्ट धनबाद। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो ठगों ने निरसा थाना क्षेत्र के...
पलामू में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा का हुआ आयोजन!
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा का आयोजन पलामू के चैनपुर में समस्त कमलापुरी समाज के...
Average Rating