भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राजकीयकृत बालिका +2 उच्च विद्यालय गढ़वा के प्रांगण में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राजकीयकृत बालिका +2 उच्च विद्यालय गढ़वा के प्रांगण में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात 10 वीं कक्षा की छात्रा सोनाक्षी श्रीवास्तव ने बताया कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा जो वर्तमान समय में सोशल मीडिया के द्वारा समय की बर्बादी छात्रों को होती है उससे बचने की आवश्यकता है यह बातें हमें बहुत अच्छी लगी । 9 वीं कक्षा की छात्रा नन्हीं कुमारी ने कहा कि हमें परीक्षा के समय जो तनाव आते हैं उसे कैसे ठीक किया जाए यह बातें अच्छी लगी । 12 वीं कक्षा की छात्रा श्वेता केसरी ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के द्वारा समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है खासकर वैसे विषय जिसमें ज्यादा रुचि नहीं है उसे अधिक समय दें यह बातें हमें काफी अच्छी लगी। 9 वीं कक्षा की छात्रा रोजी प्रवीण ने कहा की प्रधानमंत्री जी के द्वारा परीक्षा के समय सिलेबस की पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है इधर-उधर की पढ़ाई से बचें यह बातें अच्छी लगी । 12 वीं कक्षा की छात्रा रोशनी केसरी ने बताया कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा जो बताया गया उसमें आरोप और आलोचना में अंतर समझना जरूरी है । आरोप हम सबको डिप्रेशन की ओर ले जाता है जब की आलोचना हमें हमारी क्षमता से अवगत कराता है यह बातें हमें अच्छी लगी। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी , परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के संयोजक पुष्प रंजन वह सुप्रीम केसरी उर्फ बाला केसरी , विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक उमेश राम ,सुनीता कच्छप, सुनीता सिंह, रानी कुमारी, अंजनी कुमारी ,ज्योति केसरी ,अंजना केसरी, अनामिका तिवारी उपस्थित थे ।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating