Read Time:1 Minute, 15 Second
बड़ी खबर गढ़वा से आई है जिओ मार्ट में काम करने वाले दो कर्मचारियों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
नमस्कार दोस्तों आप देख रहे हैं गढ़वा दृष्टि यू ट्यूब चैनल गढ़वा पलामू लातेहार खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें।
गढ़वा रेहला एनएच 75 पर फरठीया पेट्रोल पंप के समीप बाइक दुर्घटना में पलामू जिला के पांडू गांव निवासी सुधीर चंद्रवंशी और मिथिलेश विश्वकर्मा की मौत हो गई।
दोनों रिलायंस जिओ मार्ट में काम करते थे। और सोमवार की शाम करीब 10:30 बजे जिओमार्ट से काम कर घर जा रहे थे। उसी दौरान सड़क पर खड़ी एक अज्ञात वाहन से उनकी बाइक टकरा गई। उसमें घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।