0 0
रंका में स्वास्थ्य विभाग झारखण्ड सरकार के द्वारा चलाए जा रहे 30 जनवरी 2023 से 13 फरवरी 2023 तक स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 20 Second

रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रंका में स्वास्थ्य विभाग झारखण्ड सरकार के द्वारा चलाए जा रहे 30 जनवरी 2023 से 13 फरवरी 2023 तक स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान के अंतर्गत प्रखण्ड रंका के सभी स्वास्थ्य सहिया को संबोधित करते हुए चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर गोपाल प्रसाद ने कहा की स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान सरकार की महत्त्वपूर्ण कार्य योजना है। जिसमें स्वास्थ्य सहिया के द्वारा घर घर जा कर कुष्ठ एवम टी वी रोगियों की खोज कर उनको नियमित रूप से दवा खिलाने पर जोर देना है । तब जा कर 2025 ई में हमारा देश टी वी मुक्त और 2027 ई में भारत से कुष्ठ मुक्त हो सकता है । और हमें यह कहते हुए काफी गर्व हो रहा है कि हमारे बीच उपस्थित रंका के वरिष्ठ समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार जैसे लोग हैं । जो पूर्व से ही सभी विभागों के साथ जुड़कर जन कल्याण का कार्य करते आ रहे हैं । अतः हम सभी इनके सहयोग से लक्ष्य की प्राप्ति जरुर करेगें । वहीं प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष अहमद अली अंसारी ने उपस्थित सहिया बहनों को जागरूक करते हुए कहा कि आप सभी सरकार की एक महत्त्वपूर्ण हैं । सरकार के द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में चलाए जा रहे सभी कार्यों की जिम्मेवारी आप सभी पर है । जिस प्रकार से आप सभी के द्वारा पूर्व के सभी कार्यों को पूरी शिद्धत के साथ किया है उसी प्रकार से यह स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान को भी पूरे तनमयता के साथ पूरी करेंगे ऐसी हम कामना करते हैं । और इस स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान में अपने यहां के महान समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार जो पंचायत , प्रखंड, जिला , राज्य , एवम राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हों चुके हैं । ऐसे में इनका साथ भी हम सभी को मिल रहा है तो समझिए निश्चय ही हम सभी इस अभियान में सफल होंगे । कार्यक्रम के अंत में सभी को समाजसेवी अमरेंद्र कुमार के द्वारा शपथ दिलाई गई । जबकि पारा मेडिकल स्टाफ तरुण विश्वास, कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल कुमार ठाकुर , सहिया साथी प्रमिला देवी , सहिया गीता देवी , नीरू देवी , सुभद्रा देवी , अनिता देवी , आशा देवी, रूपा देवी , सरिता देवी ,मीरा देवी, देवमणि देवी सहित काफी संख्या में सहिया उपस्थित थीं ।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress