एम. के. डी.ए.वी में सी.बी.एस.ई. शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।

13 फरवरी 2023 को डी.ए.वी प्रबंध कर्तृ समिति नई दिल्ली के प्रधान, आर्य रत्न, पद्मश्री डॉ पूनम सूरी एवं आर्यवीर डॉ जे.पी. शूर के आशीष की छत्रछाया एवं कुशल मार्गदर्शन में संचालित एम. के. डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल मेदिनीनगर में सी.बी.एस.ई द्वारा आयोजित एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण सह अधि गोष्ठी संपन्न हुई। कार्यक्रम का प्रारंभ वेद मंत्रोचार के साथ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों को तिलक लगाकर किया गया। यह अधिगोष्ठी एन. एस.ई. द्वारा आयोजित थी, जिसका विषय था “फाइनेंशियल लिटरेसी एंड रिटायरमेंट प्लान”। इसमें रिसोर्स पर्सन के रूप में देवाशीष बनर्जी उपस्थित थे, जिन्होंने अपनी धाराप्रवाह प्रस्तुति से विषय की गंभीरता को प्रशिक्षुओं के समक्ष सहज भाव में प्रकट किया। श्री बनर्जी ने धन की उपयोगिता , जागृति कार्यक्रम में अनेक गंभीर पक्षों को रखते हुए निवेश के अवसरों, इक्विटी, म्यूचुअल फंड, नेशनल पेंशन स्कीम, अटल पेंशन की बारीकियों को प्रशिक्षुओ के समक्ष विस्तृत रूप में रखा, जिसे सब ने आत्मसात किया। उन्होंने आज की ज्वलंत समस्या मनी फ्रॉड की चर्चा, तरीकों एवं सावधानियों के चर्चा करते हुए जामताड़ा एवं इस पर बनी फिल्म की चर्चा की। उन्होंने प्रशिक्षुओं के संशयो का निवारण कर उन्हें संतुष्ट भी किया।
यह अधि
गोष्ठी एम. के. डी.ए.वी के प्राचार्य डॉक्टर जी.एन.खान के निर्देशन में आयोजित थी। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि परिश्रम एवं इमानदारी से उपार्जित धन का सही निवेश अत्यावश्यक है। इसमें इस तरह के आयोजन बहुत ही लाभप्रद सिद्ध होंगे। इस आयोजन में नगर के प्रमुख विद्यालयों ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल,हेरीटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, एलिट पब्लिक स्कूल, विमला पांडे ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल एवं एम. के.डी.ए.वी पब्लिक स्कूल के 175 शिक्षकों ने प्रशिक्षु रूप में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मीनाक्षी करण एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक श्री अजय उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ।
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
शिव शांति संघ बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ धूमधाम से
मेदिनीनगर। नवरात्र के पावन अवसर पर शिव शांति संघ, बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ बड़े...
मेदिनीनगर में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू का प्रथम सम्मान समारोह, समाज सेवा व सांस्कृतिक विरासत संरक्षण का लिया संकल्प
मेदिनीनगर। स्थानीय टीवी टावर रोड बैरिया स्थित होटल ब्लू बर्ड सभागार में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के तत्वावधान में प्रथम...
सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक डीपी नहीं चलेगी: डीआईजी पलामू
मेदिनीनगर। पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक नौशाद आलम ने लातेहार, गढ़वा और पलामू जिलों के समस्त थाना प्रभारियों, पिकेट, पोस्ट...
Average Rating