0 0
विशुनपुरा प्रज्ञा प्रगति मार्गदर्शन कोचिंग सेंटर में 8वीं,10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई। बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 5 Second



बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट


बिशुनपुरा अपर बाजार स्थित विद्या भारती हाई स्कूल के प्रांगण में संचालित प्रज्ञा प्रगति मार्गदर्शन कोचिंग सेन्टर में रविवार के दिन 8वीं,10वीं एवं 12वीं के छात्र- छात्राओं को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक नागेंद्र पांडेय, विशिष्ट अतिथि ब्लांक प्रमुख दीपा कुमारी एवं विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान आठवीं, दसवीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। जिसमें विद्यार्थियों के द्वारा कार्यक्रम का स्वागत गान हे वंश वाहिनी शारदा भवानी से प्रारंभ की गई। तथा स्वागत गान श्वेता, रागिनी के द्वारा प्रस्तुत किया गया। मौके पर सोनम ने मेरे चुनर मंगा दे दिल्ली शहर से, साधना और निधि के द्वारा राधा का श्याम जाने जैसे गाने पर बच्चों ने डांस प्रस्तुत किया ।वहीं पर जूनियर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने आठवीं दसवीं एवं 12वीं के छात्र छात्राओं को तिलक लगाकर तथा माला पहना कर स्वागत किया। वहीं पर कोचिंग द्वारा 8वीं 10वीं एवं 12वीं के छात्र- छात्राओं को परीक्षा शस्त्र देकर विदाई किया। गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नागेंद्र पांडे ने कहा कि क्षेत्र में 20 वर्षों से कोचिंग सेंटर द्वारा बच्चों को बेहतरीन ढंग से शिक्षा का जो मार्गदर्शन बच्चों के बीच मिलता है उससे बच्चे लोग परीक्षा में 90 प्रतिशत सफल होते हैं। जो इस प्रखंड के लिए बहुत ही गर्व की बात है। वही पर ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी ने कहा कि कोचिंग संस्थान में छात्र-छात्राओं को बहुत ही सुसज्जित तरीके से शिक्षकों के द्वारा शिक्षा दी जाती है। जिससे इस कोचिंग से छात्र-छात्राएं 100 प्रतिशत सफल होते है । वही विद्या भारती हाई स्कूल के संचालक अशोक कुमार मेहता ने बड़ी मेहनत एवं परिश्रम के साथ अपनी कोचिंग को 20 वर्षों से चला रहे हैं उन्होंने कहा कि इस कोचिंग के माध्यम से गरीब असहाय बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है इस कोचिंग संस्थान से लगभग 90 प्रतिशत रिजल्ट मैट्रिक व इंटरमीडिएट कि होती है। इस मौके पर कोचिंग के शिक्षक पंकज कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, उमेश गुप्ता, रामरति मेहता, दयानंद यादव, मनोज कुमार शर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार मेहता, प्रमोद गुप्ता, शिव शंकर राम, मुकेश कुमार चंद्रवंशी सहित अभिभावक उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress