एसीबी की टीम ने मुखिया और मुखिया पति को ₹25000 रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना प्रखंड के हारादाग की मुखिया प्रमिला देवी और उसके पति बृजलाल विश्वकर्मा को एसीबी की टीम ने घुस लेते रंगे हाथ पकड़ा है। दोनों को गिरफ्तार के एसीबी टीम मेदिनीनगर ले गयी है। मुखिया पर पंचायत के बिगू चौधरी ने डोभा निर्माण में 25 हजार घुस मांगने का आरोप लगाते हुए एसीबी से शिकायत किया था। बिगू चौधरी ने एसीबी को बताया था कि मनरेगा के तहत उसके पंचायत में एक डोभा स्वीकृत हुआ था। जिसे वह लेना चाहता था। जिसके लिए नामित करने और उपयोगिता प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती है। पंचायत सेवक, रोजगार सेवक और उपमुखिया ने उपयोगिता प्रमाण पत्र में हस्ताक्षर कर दिया था। लेकिन मुखिया हस्ताक्षर के लिए 25 हजार रुपये की मांग कर रही थी। लेकिन वह घुस देना नही चाहता था। जिसके बाद उसने सारी बात आवेदन के माध्यम से एसीबी को बताई। एसीबी द्वारा मामले में छानबीन किया गया और आरोप सही पाया गया। मुखिया को रंगेहाथ पकडने के लिए एसीबी ने एक टीम का गठन किया था। गुरुवार को टीम ने हारादाग से बिगू चौधरी से 25 हजार रुपये लेते मुखिया और उसके पति को रंगे हाथ पकड़ लिया। उधर मुखिया के गिरफ्तारी से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating