0 0
होली पर्व को लेकर उंटारी रोड थाने परिसर में हुई शांति समिति की बैठक - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 18 Second

*उंटारी रोड पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट*
उंटारी रोड थाना परिसर में शनिवार को होली पर्व व शबे ए बरात को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अशोक कुमार महतो व संचालन उंटारी रोड़ जिला पार्षद अरविंद कुमार सिंह ने किया। बैठक में थाना प्रभारी अशोक कुमार महतो ने कहा कि होली व शबे ए बरात त्योहार आपसी सौहार्द वातावरण में संपन्न करें वहीं होली में समितियों को अश्लील गाना नहीं बजाने की बात कही। साथ ही क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों से कहा की होली के दिन आने जाने वाले राहगीर व अपने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगो से अपील करें कि किसी को जबरदस्ती रंग नहीं लगाना है, व शराब बेचने और पीने वाले लोगों पर विशेष ध्यान देंगे क्योंकि शराब हीं झगड़ा का कारण बन जाता है ,असामाजिक तत्वों के लोगों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। वहीं बैठक में थाना प्रभारी ने यतायात नियमों को बताते हुए लोगों से आग्रह किया की मोटरसाइकल पर तीन लोड नहीं चलें, बिना हेलमेट मोटरसाइकल नहीं चलायें और अपने वाहन के सभी जरूरी कागजात ले कर ही चलें मौके पर उंटारी रोड़ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ललित राम, एएसआई राजकुमार शर्मा, पूर्व प्रमुख रामसेवक पासवान, समाजसेवी कृष्णा पाल , बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रिंकू सिंह, उप मुखिया दुर्गेश कुमार, डॉ योगी सिंह,अरबिंद मेहता सहित कई लोग मौजूद थे।।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress