0 0
पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में अपराध गोष्टी का हुआ आयोजन! - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 51 Second

पुलिस अधीक्षक गढ़वा की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर समीक्षा की गई एवं निर्देश दिए गए :- 1. सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में सघन अभियान चलाते हुए मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही सुनिश्चित करेंगें। इस दौरान विशेष रूप से शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले, बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वाले, overspeeding इत्यादि के मामलों में माननीय न्यायालय में prosecution report जमा करना सुनिश्चित करेंगें। राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रति दिन जगह बदल कर वाहन चेकिंग अभियान चलायेंगे। 2. विगत माह घटित सभी महत्वपूर्ण आपराधिक घटनाओं की समीक्षा करते हुए काण्डो में आवश्यक कारवाई करते हुए त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया। विशेष रूप से लूट एवम गृहभेदन के कांडो का उद्भेदन कर अभियुक्त की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया। 3. हाल के महीनों में जेल से बाहर निकले अपराधकर्मियो, विशेष रूप से लूट, रंगदारी सहित अन्य संगठित अपराधो में संलिप्त रहे अपराधकर्मियों के वर्तमान गतिविधियों का सत्यापन सुनिश्चित करेंगे। गतिविधि संग्धित पाये जाने पर संबंधित अपराधकर्मी के विरूद्ध निगरानी प्रस्ताव अथवा CCA के अंतर्गत प्रस्ताव समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे। 4. अवैध खनन की शिकायत मिलने पर तत्काल क्षेत्र के अंचलाधिकारी/ ज़िला खनन पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर Jharkhand Minerals (Prevention of Illegal Mining, Transportation and Storage) Rules 2017 के अन्तर्गत कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। अवैध खनन में संलिप्त वाहनों को राजसात हेतु प्रस्ताव अविलंब समर्पित करेंगे। 5. सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुराने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए अनुसंधान में तेजी लाएंगे एवं विशेष रूप से 04 वर्ष से अधिक लंबित कांडों का शत प्रतिशत निष्पादन लक्ष्य निर्धारित कर अगले 06 माह के अंदर सुनिश्चित कराएंगे। 6.साइबर ठगी, महिला अत्याचार, अनुसूचित जाति/ जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत मामले प्रतिवेदित होने पर पीड़ित के पक्ष में अविलंब आवश्यक क़ानूनी करवायी करेंगे। 7. माननीय न्यायालय से निर्गत वारंट/ कुर्की, सूचनाधिकार से संबंधित मामले, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन एवं पी0जी0 पोर्टल से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश सभी थाना प्रभारी को दिया गया।
अपराध गोष्ठी के पश्चात पुलिस सभा का आयोजन किया गया, जिसमे सभी पुलिस कर्मियों की समस्या को सुनकर उसके निदान का भरोसा दिया गया।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress