झारखंड के खूंटी में हाईवा पलटा, दो लोगो की मौत, 6 घायल
झारखंड के खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र अंतर्गत जीवनटोला-बिरबांकी पथ में पड़ासु घाटी के समीप मोड़ पर शनिवार को अनियंत्रित होकर एक हाइवा पलट गया. जिससे हाइवा में सवार दो मजदूरों की दबने से मौत हो गयी. मृतकों में मोहम्मद अजीज (22 वर्ष) और मोहम्मद गोलू शामिल हैं. दोनों बिहार के अररिया जिला के निवासी थे. इस सड़क हादसे में छह मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये हैं.
जानकारी के अनुसार हाइवा में गिट्टी लदा हुआ था. हाइवा अड़की प्रखंड के बिरबांकी के बीच बनने वाली सड़क के लिए गिट्टी लेकर जा रहा था. इसी क्रम में मोड़ पर अनियंत्रित होकर हाइवा सड़क किनारे खाई में पटल गया. हाइवा में दबने से मौके पर दो मजदूरों की मौत हो गयी, वहीं छह मजदूर घायल हो गये. बिरबांकी कैंप जा रही सीआरपीएफ और जिला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घालयों को अपने वाहन से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. सीआरपीएफ के कमांडेंट राधेश्याम सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी पीआर मिश्र, अभियान एएसपी रमेष कुमार, राणा प्रताप यादव, एसडीपीओ अमित कुमार भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने घायलों को अस्पताल भेजने में सहायता की.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
डीजीपी ने सीआरपीएफ अशोक यादव को क्यों चार बार सम्मानित करना पड़ा
सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट राजस्थान में एक वीर ऐसा ही भी है, जिससे बड़े-बड़े नक्सली कांपते...
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी,एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
देवानंद कुमार शर्मा की रिपोर्ट धनबाद। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो ठगों ने निरसा थाना क्षेत्र के...
पलामू में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा का हुआ आयोजन!
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा का आयोजन पलामू के चैनपुर में समस्त कमलापुरी समाज के...
Average Rating