0 0
Read Time:2 Minute, 26 Second

नवनीत कुमार की रिपोर्ट
भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने चिनियां मंडल एवं मेराल दक्षिणी मंडल के लिए मंडल अध्यक्ष का घोषणा किया। जिसमें मेराल दक्षिणी ज्ञान रंजन चौबे एवं चिनियां मंडल में छोटु यादव को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने कहा की एक सप्ताह के अंदर दोनों मंडलों में कमिटी का गठन कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूत बनाने के लिए जिले के एक एक मंडल का समीक्षा कर ठीक किया जाएगा। आनेवाले दिनों में संगठन को और मजबूत बनाना है । मंडल कमिटी के निर्माण में सभी पंचायतों से युवाओं को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा की भाजयुमो आनेवाले दिनों में हर बुथ स्तर पर संगठन का निर्माण करने जा रहा है। इससे अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी संगठन से जोड़कर उनके हक अधिकार के लिए संघर्ष किया जाएगा। वन बुथ 20 युथ को जोड़कर संगठन को धारदार बनाया जाएगा। उन्होंने कहा की वर्तमान की झामुमो सरकार ने युवाओं को रोजगार एवं बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर ठगने का काम किया है। इससे युवाओं के अंदर रोजगार की समस्या उत्पन्न हो गई है। गढ़वा जिले से युवाओं को मजबुरी में पलायन करना पड़ रहा है। इसलिए युवाओं को संगठित कर उनके हक अधिकार के लिए भाजयुमो संघर्ष करेगा ‌। उन्होंने कहा की आनेवाले दिनों में 2024 में केंद्र एवं राज्य में भाजपा पुर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी इसके लिए गांव गांव शहर हर जगह युवाओं को संगठित किया जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अविनाश पासवान जिला महामंत्री विकास तिवारी देवकांत ओझा गिरिवर यादव सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

About Post Author

Chandesh Raj

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *