दयानंद यादव की रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामलाला दुबे के नेतृत्व में किसानों की समस्या को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम उपयुक्त महोदय को मांग पत्र सौंपा गया मांगपत्र में लगातार तीन वर्षो से अकाल और सुखाड़ की मार झेल रहे किसानों इस वर्ष भी गढ़वा जिला अकाल की चपेट में है इस लिए गढ़वा जिला को अकाल क्षेत्र घोषित किया जाय
किसानों को प्रति एकड़ दस हजार रूपए मुआवजा दिया जाय
बिजली बिल माफ किया जाय
प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना को चालू कराया जाय
पंचायत स्तर पर कैप लगाकर कृषि लोन दिया जाए और पुराने कृषि लोन माफ किया जाय
छूटे हुए प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुको को योजना का लाभ दिया जाय
वैकल्पिक फसल योजना बनाई जाय और मोटे अनाज का बीज मुफ्त में दिया जाय
पशु चारा की व्यवस्था कराई जाय
दूध उत्तपादक पशु पालक को दस रुपया प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि दिया जाय
किसानों का 2018से 2022,23बीमा का भुगतान किया जाय
सभी किसानों को ओपन बोरिन दिया जाय
मनरेगा को कृषि कार्य से जोड़ा जाय
जिला के सभी पैक्स और सहकारी समितियों को कार्यरत किया जाय जिला में कोल्ड स्टोरेज की बयवस्था की जाय
उपयुक्त महोदय को मांग पत्र सौंपने में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी जी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रितेश चौबे जी किसान मोर्चा महामंत्री सत्येंद्र चौबे केदार प्रजापति जिला मीडिया प्रभारी अरविंदर धर दुबे मुरली श्याम तिवारी लालमन सिंह प्रेमानंद त्रिपाठी बीरबल मेहता सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे जी मुख्य रूप से शामिल हुए।
Read Time:2 Minute, 37 Second
