रामसागर सिंह के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में विदाई समारोह का हुआ आयोजन!
गढ़वा जिला के केतार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेलाबार में पद स्थापित प्रधान शिक्षक रामसागर सिंह के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त प्रधान शिक्षक रामसागर सिंह पिछले 30 जून 2023 को सेवानिवृत हो गए थे।वे प्राथमिक विद्यालय बेलाबार में 17 फरवरी 2004 से योगदान दे रहे थे। इनके सेवानिवृत्ति विदाई समारोह कार्यक्रम के अवसर पर केतार प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ, बीडीसी अजीमा खातून, शिक्षा विभाग के बीपीओ रविन्द्र मेहता, मौजूद रहे। इस दौरान सेवानिवृत शिक्षक का सभी ने आत्मीय स्वागत फूल माला पुष्पगुक्ष और अंगवस्त्र देकर भेट किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने सेवानिवृत शिक्षक के कार्यशैली को जानकर खूब सराहना की एवं उनसे आग्रह किया कि समय-समय पर उक्त विद्यालय में आकर शिक्षा का अलख जगाए और अपना मार्गदर्शन जरूर दें ताकि इस क्षेत्र के बच्चों का भविष्य और उज्जवल हो सके। साथ ही बीडीसी अजीमा खातून ने सेवानिवृत शिक्षक की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधान शिक्षक रामसागर सिंह लगनशील एवं कर्तव्यनिष्ठ सहज एवं सरल स्वभाव के शिक्षक थे जो हमेशा हम सबको याद रहेंगे और उनकी कमी भी हम सभी को महसूस होते रहेगी। वही विदाई समारोह कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीण एवं क्षेत्र के शिक्षक गण उनका व्यावहारिकता को देख खूब प्रशंसा किया। इस मौके पर बीआरपी रमेश रजक,सीआरपी संतोष रजक,अकाउंटेंट अरुण गुप्ता, छोटन पाल,एमडीएम प्रभारी रामविजय साह,वार्ड सदस्य पुष्पा देवी विद्यालय के शिक्षक असीम अंसारी मौलाना मुजफ्फर हुसैन,शिक्षक सतीश चौबे देवेंद्र कुमार मेहता,राजनाथ राम, सुनील पांडे,दीनानाथ मेहता, अल्ताफ अंसारी,अली हुसैन अंसारी, राजकिशोर सिंह,उमेश प्रसाद,फैजान अंसारी,दिनेश सिंह,सहित सैकड़ो की संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालय के शिक्षक मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating