पलामू में खून से लथपथ मिला युवक का शव, बड़ी खबर Palamu News
पलामू में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। मामला जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र मलवरिया गांव का है। मरने वाले की पहचान डालाकला गांव निवासी छवि पासवान के बेटे सूरज कुमार पासवान(17 वर्षीय) के रूप में हुई है। शनिवार की रात युवक अपने खेत में नीलगाय से फसल की रखवाली करने गया था। कुछ समय बाद युवक खून से लथपथ झाड़ियों में मिला। स्थानीय लोगों ने युवक को घटनास्थल के पास खड़ी एक ऑटो में रखकर इलाज के लिए विश्रामपुर भेजा। बताया जा रहा है ऑटो चालक युवक को अस्पताल पहुंचाने की बजाय सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है।
ऑटो चालक की पहचान मुन्ना पासवास के रूप में की गई। इस अमानवीय कृत के बाद जिला पार्षद ने अपने निजी वाहन से ऑटो का 7 KM तक पीछा किया। पकड़े जाने के डर से चालक ऑटो को करकटा पंचायत भवन के सामने खड़ा कर अंधेरे में फरार हो गया। । मृतक के पिता छवि पासवान ने हत्या का आरोप लगाया है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
बाढ़ में फंसे वृद्ध व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा गया
मोहम्मदगंज। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलुवा के समीप बह रही कोयल नदी में अचानक जलस्तर में वृद्धि के कारण...
होली पर्व एंव रमजान के लेकर थाना परिसर मे शांति समिति का हुआ बैठक
परवेज़ आलम की रिपोर्ट पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना परिसर मे सोमवार को होली पर्व एंव रमजान के लेकर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दो दिनी फ्री आई कैम्प का किया गया शुभारंभ
Report By लवकुश कुमार सिंह । Editing By chandesh kumar patel विश्रामपुर। लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मोतियाबिंद ऑपरेशन 27 से
रिपोर्ट - चंदेश कुमार पटेल (न्यूज कोर्डिनेटर हेड)विश्रामपुर। विश्रामपुर शहर स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आगामी 27...
बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
हैदर नगर से अंकित सिंह की रिपोर्टपलामू: बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे एक युवक...
Average Rating