दशहरा पर्व को लेकर रमना में निकाला फ्लैग मार्च!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना -दशहरा पर्व को लेकर शुक्रवार को रमना थाना पुलिस ने रमना,बगौंधा,गोसाईबाग,बजार सहीत मुख्य पथ में फ्लैग मार्च किया।सीओ बासुदेव राय तथा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाह के नेतृत्व में रमना थाना से मार्च निकाला गया। इस मार्च में पुलिस बल के जवान शामिल थे। रमना थाना परिसर से निकला मार्च रमना-विशुनपुरा पथ,बांयी बाकी मोड़,मुख्य पथ सर्वेश्वरी चौक,हरिगणेश मोड़,बजार,शहीद भगत सिंह चौक,बगौंधा,गोसाईबाग समेत मुख्यालय के प्रमुख मार्गो का भ्रमण किया गया। सुरक्षा को लेकर पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करने को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया। बासुदेव राय एवं कृष्ण कुमार कुशवाहा ने लोगों से शांतिपूर्वक व सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क है। लोग अफवाहों से दूर रहें। प्रमुख जगहों पर पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। विभागीय तैयारी पूरी कर ली गई है। मेले के दौरान कड़ी चौकसी बरता जाएगा। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। छेड़खानी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूजा कमेटियों को अपने स्तर पर वीडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया गया है।फ्लैग मार्च में एसआई रंजीत भगत,एएसआई मुकेश कुमार,हरी राम,नरेद्र कुमार,जैनेद्र महतो सहीत कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating