केतार प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च

केतार थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर दशहरा पर्व को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया। जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ तथा थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो एसआई दिनेश कुमार मरांडी के नेतृत्व में फ़्लैग मार्च निकाला गया। इस मार्च में पुलिस बल के जवान शामिल थे। वहीं फ़्लैग मार्च केतार चतुर्भुजी मंदिर होते हुए बाजार के रास्ते कर्पूरी गेट चौक समेत प्रखंड मुख्यालय के प्रमुख क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। वहीं सुरक्षा को लेकर पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करने को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया। बीडीओ मुकेश मछुआ एवं थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो ने लोगों से शांतिपूर्वक व सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क है। लोग अफवाहों से दूर रहें। प्रमुख जगहों पर पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। विभागीय तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी जगहों पर कड़ी चौकसी बरता जाएगा। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। छेड़खानी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पूजा कमेटियों को अपने स्तर पर वीडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया गया है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating