0 0
गैरमजरुआ भूमि के राशि भुगतान को लेकर ग्राम सभा - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 57 Second

विकास कुमार की रिपोर्ट

मेराल प्रखंड मुख्यालय स्थित पूर्वी पंचायत भवन में मुखिया रामसागर महतो की अध्यक्षता में एन एच 75 सड़क निर्माण में रैयती भूमि के समतुल्य गैरमजरुआ भूमि के राशि भुगतान को लेकर ग्राम सभा आयोजित किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से अंचलाधिकारी यशवंत नायक, बीडीओ जागो महतो,सीआई विन्देश्वरी पासवान, राजस्व कर्मचारी जॉनसन गिद्धी,अमीन कामिल लकड़ा मुख्य रूप से उपस्थित थे। अंचलाधिकारी ने बताया उपायुक्त गढ़वा के द्वारा एन एच 75 सड़क निर्माण में गति देने के लिए विगत तीस वर्षों से गैर मजरूआ भूमि धारक रैयतों को रैयती भूमि के समतुल्य राशि दिया जाना है। उपस्थित सभी भूमि धारक रैयतों ने बारी बारी से अपना-अपना दस्तावेज प्रस्तुत किया| जिसमें कुल चौबीस रैयतों में अठारह रैयतों में आपसी सहमति हो गया है। शेष छः रैयतों का मामला विचाराधीन रखा गया है। वैसे छः भूमि धारक किसान जो तीस वर्षों से जमीन पर कब्जा संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने पर राशि भुगतान कराने के लिए उपायुक्त गढ़वा के कार्यालय में भेजा जाएगा। भूमि धारक रैयत बलराम बैठा ने बताया कि मेरा रैयती जमीन एवं उसमें अवस्थित घर का नोटिस उन्हें भू अर्जन विभाग से नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि जबतक उन्हें मुआवजा राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा| तब तक वे अपने घर को नहीं तोडेंगे।इसी तरह अन्य कई भूमि धारकों ने बताया कि उनके मकान का सिर्फ एकल किश्त मिला है। जबकि दुगुनी राशि का भुगतान अभी तक देने का कोई प्रावधान सरकार के द्वारा नहीं किया गया है। भूमि धारकों ने रैयती जमीन पर अवस्थित घर के राशि के बराबर गैरमजरुआ भूमि पर अवस्थित मकान का मुआवजा राशि भुगतान कराने की मांग किया। इस अवसर पर डॉ. लालमोहन, विजय प्रसाद गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद मेहता, मनोज जायसवाल,सोवरण महतो,वाजुदीन अंसारी, द्वारिका प्रसाद गुप्ता , राजकुमार मेहता, बलराम बैठा, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress