प्रमुख ने किया निरीक्षण, निरिक्षण के दौरान प्रखंड व अंचल में अधिकतर कर्मी गायब पाए गए।
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट
केतार प्रखंड प्रमुख चंद्रावती देवी ने बुधवार को प्रखंड व अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरिक्षण के दौरान प्रखंड व अंचल में अधिकतर कर्मी गायब पाए गए।प्रमुख चंद्रावती देवी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कही की प्रखंड के कर्मी कार्यों के प्रति लापरवाही बरत रहे है। जिसके वजह से विकास कार्य प्रभावित हो रहा है ।प्रमुख ने प्रखंड विकास पदाधिकारी पर आरोप लगाते हुए कही की लगभग आठ माह हो गए परंतु विकास कार्य बाधित है।उन्होंने कही की अपना कार्य लेकर आने वाले लोगो के साथ उम्र का लिहाज किए बिना प्रखंड विकास पदाधिकारी तुम ताम का प्रयोग किया जाता है।जिससे लोग काफी आहत हो रहे है।प्रमुख ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछते हुए उन पर कार्रवाई कर अवगत कराने की मांग किया। अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मियों में प्रभारी बीपीओ दीपक जायसवाल, रोजगार सेवक रामकुमार प्रजापति,सुधांशु कुमार यादव, विनय कुमार संजीव कुमार,जेई आनंद कुमार, सत्यम पासवान,लेखा सहायक जितेंद्र कुमार रजक, पंचायती राज समन्वयक राकेश कुमार,प्रधान सहायक सिद्धेश्वर नाथ सिंह,पंचायत सचिव नवल किशोर यादव,आयुषी चौबे,ऑपरेटर दीपक कुमार,रघुनाथ पाल,जन सेवक राजीव कुमार,चालक सुभाष गुप्ता,उपेंद्र कुमार यादव,अंचल अमीन कामेश्वर मिस्त्री,शिवदुलाल बैठा, लिपिक रिजवान अंसारी सतीश कुमार का नाम शामिल है। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी सावित्री कुमारी ने कही की एक भी कर्मी अनुपस्थित नहीं है,सभी फिल्ड वर्क करने चले गए थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating