चापाकल के मरम्मत होने से ग्रामीणों में खूशी
खरौंधी (गढ़वा) : गर्मी अपने चरम पर है। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गर्मी की बढ़ती तपिश के साथ ही प्रखंड में पेयजल की समस्या गहराने लगी है। ऐसे में लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या पेयजल की बनी हुई है। खरौंधी प्रखंड के कूपा पंचायत के ग्राम चौरिया सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा के समीप चापाकल विगत एक माह से खराब था। जिससे यहां के स्थानीय ग्रामीणों एवं दुकानदारों सहित बाहर से आने वाले राहगिरो को पानी के लिए परेशानियों का समना करना पड़ रहा था जो गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर पिएचईडी विभाग के टीम ने इस चापाकल को मरम्मत कराया। इस चापाकल बनने से यहां के रहने वाले लोगों में खूशी है। ग्रामीणों ने गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर एवं पीएचईडी विभाग को इसके लिए बधाई एवं आभार प्रकट किया है। मौके पर कुलदीप राम,अजय चौधरी,तुलसी राम, हरिनंदन चौधरी, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
राजी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर राजी में भव्य कार्यक्रम...
अम्बेडकर जयंती पर माल्यार्पण, सामाजिक एकता का दिया संदेश
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर खरौंधी प्रखंड के...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
चौरिया में करिअई बाबा का इतिहास
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। खरौंधी प्रखंड मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर चौरिया गांव के...
Average Rating