युवा शक्ति रामाशीष यादव ने कोर कमिटी संग की महत्वपूर्ण बैठक
पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
पलामू। भाजपा के युवा नेता रामाशीष यादव आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जोर शोर से लगे हैं। वे पिछले कई महीनों दिनों से लगातार जनसम्पर्क कर स्थानीय लोगों से मिल रहे हैं। समय-समय पर बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न लोगों के साथ बैठकों का आयोजन कर रणनीति भी तैयार कर रहे हैं। चुनावी तैयारीयों के क्रम में उन्होंने गुरुवार को भी बैठकों का आयोजन किया। विभिन्न बैठकों में उन्होंने कोर कमिटी, समाज के प्रबुद्ध लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं, विभिन्न प्रखंडों के स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समर्थकों एवं सक्रिय साथियों संग विचार विमर्श किया। इस दौरान चुनावी तैयारियों पर गंभीर चर्चा हुई एवं समस्याओं के निवारण हेतु लोगों द्वारा दिए गए सुझाव पर कार्य शुरू किया गया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि बिश्रामपुर के साथ छल किया गया है। वादे पूरे नहीं हुए। जनता का विकास करने की जगह खुद का विकास किया गया है। अब बिश्रामपुर की जनता और छल नहीं सहेगी। मौके पर मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने उनकी बातों से सहमति जताई और बिश्रामपुर को विकसित बनाने हेतु युवा शक्ति को मजबूत बनाने का अटल निर्णय लिया।
मौके पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में रामाशीष यादव को अपना समर्थन दिया। साथ ही क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास हेतु रामाशीष यादव के साथ खड़े होने की बात कही। सभी ने युवा नेता रामाशीश यादव को पहली पसंद बताया। भाजपा पदाधिकारियों ने भी इस बात पर सहमति जताई।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
बाढ़ में फंसे वृद्ध व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा गया
मोहम्मदगंज। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलुवा के समीप बह रही कोयल नदी में अचानक जलस्तर में वृद्धि के कारण...
होली पर्व एंव रमजान के लेकर थाना परिसर मे शांति समिति का हुआ बैठक
परवेज़ आलम की रिपोर्ट पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना परिसर मे सोमवार को होली पर्व एंव रमजान के लेकर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दो दिनी फ्री आई कैम्प का किया गया शुभारंभ
Report By लवकुश कुमार सिंह । Editing By chandesh kumar patel विश्रामपुर। लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मोतियाबिंद ऑपरेशन 27 से
रिपोर्ट - चंदेश कुमार पटेल (न्यूज कोर्डिनेटर हेड)विश्रामपुर। विश्रामपुर शहर स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आगामी 27...
बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
हैदर नगर से अंकित सिंह की रिपोर्टपलामू: बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे एक युवक...
Average Rating